संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:07 AM IST

{“_id”:”68769fe0152f40d5ec04ce31″,”slug”:”arto-caught-eight-vehicles-during-checking-collected-fine-of-15-lakh-kasganj-news-c-175-1-kas1003-134510-2025-07-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: एआरटीओ ने चेकिंग में पकड़े आठ वाहन, डेढ़ लाख वसूला जुर्माना”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:07 AM IST

कासगंज। एआरटीओ के नेतृत्व में परिवहन विभाग की ओर से मंगलवार को सुबह गंजडुंडवारा और सहावर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आठ वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। करीब डेढ़ लाख रुपये जुर्माना वसूला। चेकिंग अभियान से हड़कंप मच गया। लोग गलियों-माेहल्लों से बचते-बचाते हुए वाहन निकालते दिखाई दिए।
उपसंभागीय परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने एआरटीओ आरपी मिश्रा के नेतृत्व में सुबह गंजडुंडवारा और सहावर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तीन स्कूल बस, दो ओवरलोड ट्रक और तीन ऑटो-टेंपो को पकड़ा गया। सभी वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया और कुल 1.45 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। एआरटीओ ने बताया कि बिना परमिट, ओवरलोडिंग, फिटनेस नवीनीकरण और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई है। इसमें स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई। अभियान चलाकर स्कूली वाहनों की फिटनेस और परमिट जांची गई। पूर्व में कई स्कूलों को नोटिस जारी करके फिटनेस दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए थे। यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा ताकि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जा सके। एआरटीओ की कार्रवाई से वाहन चालकों और शिक्षण संस्थानों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के डर से कई वाहन गली-मोहल्ले से होकर निकले।