पंचायत उप चुनाव में फिरोजाबाद के सराय अकबरपुर से अतिशय यादव प्रधान चुने गए। उन्होंने 147 मतों से प्रतिद्वंदी को मात दी। 


Atishya Yadav elected Pradhan from Sarai Akbarpur in Firozabad in Panchayat by-election

प्रमाण पत्र लेते अतिशय यादव
– फोटो : संवाद

Trending Videos



विस्तार


उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गुरुवार को पंचायत उपचुनाव की मतगणना पूरी हुई। इसमें अरांव ब्लॉक के अकबरपुर सराय ग्राम पंचायत से अतिशय यादव प्रधान चुने गए। उन्होंने प्रतिद्वंदी को 147 मतों से मात दी।

Trending Videos

अकबरपुर सराय में पूर्व निर्वाचित प्रधान आलोक यादव का चयन शिक्षक के पद पर हो गया। इस पर उन्होंने प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद यह सीट खाली हुई थी। इस पर उप चुनाव कराया गया। उपचुनाव में संध्या देवी, हरिओम और अतिशय यादव तीन उम्मीदवार मैदान में थे। 

मंगलवार को सराय अकबरपुर में चुनाव में मतदाताओं ने अपना मतदान किया। गुरुवार को अरांव ब्लाक पर मतगड़ना हुई। इसमें अतिशय यादव को जीत मिली। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संध्या देवी को 147 वोट से हराया। हरिओम 132 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें