उरई। कोटरा नगर के छोटी माता मोहल्ले में मंगलवार को पति की मौत के कुछ ही देर बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। घटना से पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई।

छोटी माता मोहल्ला निवासी ठाकुर मुलू सिंह के पुत्र मानसिंह (60) का मंगलवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। उनकी मौत की खबर सुनकर परिजन और मोहल्ले के लोग घर पर जुटने लगे। इसी दौरान उनकी पत्नी गायत्री (54) को पति की मौत की जानकारी हुई। वह जैसे ही घर पहुंचीं और पति की हालत देखी तो अचानक अचेत होकर गिर पड़ीं।

परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल उरई पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति-पत्नी की कुछ ही देर के अंतराल में हुई मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। वहीं, वृद्ध पिता मुलू सिंह की भी हालत घटना के बाद ठीक नहीं बताई जा रही है।

पति-पत्नी की एक साथ मौत की घटना पूरे नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों का अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *