
गैस गीजर (सांकेतिक)
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार की सुबह गैस गीजर फट गया। हादसे में बुआ-भतीजी की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के जीआईसी कॉलोनी की है।
