फफूंद थाना क्षेत्र के गांव सेऊपुर में सोमवार की रात एक 15 वर्षीय किशोर का शव घर के ही कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस की प्राथमिक जांच में पिता के डांटने की बात सामने आई है। गांव सेऊपुर निवासी चंद्रभान राजपूत का 15 वर्षीय बेटा कोमल राजपूत सोमवार की रात परिजन के साथ खाना खाकर कमरे में सोने चला गया था।




रात में किसी समय किशोर ने कमरे में रखे दुपट्टे का फंदे से लटक कर जान दे दी। देर रात परिजन की नजर फंदे पर लटके कोमल पर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। परिजन के घटना के बारे में पूछताछ की। जांच में पिता के डांटने की बात सामने आई है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *