{“_id”:”67044a028bd0eb36230f0f34″,”slug”:”axes-and-sticks-were-used-by-two-parties-five-injured-orai-news-c-224-1-ori1005-120741-2024-10-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: दो पक्षों में चलीं कुल्हाडी-डंडे, पांच घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Tue, 08 Oct 2024 02:22 AM IST

Axes and sticks were used by two parties, five injured

Trending Videos



कदौरा। मकान बंटवारे की पुरानी रंजिश को लेकर परिवार के ही दो पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां उनकी गंभीर हालत होने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

Trending Videos

थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी लाली (45) व उसके चचेरे भाई गंगा (50) की आपस में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों अपने परिजनों को लेकर गांव के चौराहे पर पहुंच गए और मकान बंटवारे की बात करने लगे। इससे दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें लाली, रामकेश, लल्लू, गंगा व सुघर गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने लहूलुहान हालत में पांचों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। विवाद में एक पक्ष के लाली, सुघर व दूसरे पक्ष के रामकेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। ग्रामीमों ने बताया कि गांव में स्थापित दुर्गा मंदिर में आरती के समय लाली शराब पीकर पहुंच गया था। वहां मौजूद गंगा ने उसे पंडाल से बाहर जाने के लिए कहा तो विवाद हो गया। वहीं, दोनों में जमीन को लेकर भी काफी समय से रंजिश चली आ रही है। थाना प्रभारी प्रभात सिंह का कहना है कि शराब के नशे में दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें