अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya

Updated Fri, 05 Jun 2026 11:41 AM IST

हेलीपैड से जनरल द्विवेदी सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे और संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर देश की सुख-समृद्धि एवं सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। इसके बाद रामलला के दरबार पहुंचे।


Ayodhya: Army Chief General Upendra Dwivedi visited Ram Lalla and Hanumangarhi.

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रामलला के दर्शन किए।
– फोटो : amar ujala



विस्तार

भारतीय सेना के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ एवं थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। वह सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से श्रीराम कथा हेलीपैड पर उतरे, जहां प्रशासनिक एवं सैन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।


हेलीपैड से जनरल द्विवेदी सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे और संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर देश की सुख-समृद्धि एवं सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर रामलला के दिव्य दरबार में माथा टेका और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

ये भी पढ़ें – सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा



ये भी पढ़ें – भारत-अफगानिस्तान वनडे की तैयारी पूरी, कोहली ने नाम वापस लिया, रोहित पर भी संशय

थल सेना प्रमुख के आगमन को लेकर हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए थे। उनके दौरे के दौरान पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें