फूलपुर (खुरासन रोड) पर रोडवेज नागाबाबा पोखरा के पास रेलवे की ओर से बनाए गए अंडरपास से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। इससे दुर्वासा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को करीब तीन किलोमीटर कम दूरी तय करनी पड़ेगी। साथ ही रेलवे क्रॉसिंग पर निर्भरता भी कम होगी।

अंडरपास बनने से पहले लोगों को माहुल तिराहा और मुंडियार रोड रेलवे क्रॉसिंग से होकर जाना पड़ता था। इससे निजामाबाद रोड और दुर्वासा धाम जाने वालों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। अंडरपास निर्माण की मांग लंबे समय से उठ रही थी।

इसके लिए विधानसभा सदस्य रामसूरत राजभर, सांसद दारोगा प्रसाद सरोज, नगर पंचायत अध्यक्ष राम आशीष बरनवाल, मनोनीत सभासद गोविंद यादव और पूर्व सभासद राकेश विश्वकर्मा ने प्रयास किया था। इस संबंध में वाराणसी के डीआरएम को ज्ञापन भी सौंपा गया था।

अंडरपास शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी है। खास बात यह है कि 23 नवंबर से दुर्वासा धाम में कार्तिक पूर्णिमा का तीन दिवसीय मेला शुरू होने जा रहा है। सभासद गोविंद यादव ने बताया कि तमसा-मंजूषा नदी के संगम तट पर लगने वाले मेले में आजमगढ़ के अलावा आंबेडकर नगर, मऊ, जौनपुर और गाजीपुर से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं।



Source link