Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने शुक्रवार देर शाम विकासखंड लालगंज के बसही अकबालपुर में जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को सुना। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित करने पर विशेष बल दिया। जन चौपाल के दौरान प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टालों का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं लाभार्थियों के पंजीकरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
Azamgarh News: कैबिनेट मंत्री ने जनचौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
स्टालों पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण भी किया गया, जिससे उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने महिला एवं बाल विकास से संबंधित कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें पोषण पोटली प्रदान की तथा शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाने पर जोर दिया। प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत लाभार्थी दुर्गावती, सुनीता एवं मीना कनौजिया को आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इसी क्रम में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने वाले आयुष्मान कार्ड लाभार्थी रीता देवी, राम लखन एवं फूलमती देवी को वितरित किए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना के अंतर्गत सुशीला सहित अन्य लाभार्थियों को चिकित्सा कार्ड प्रदान किए गए। कार्यक्रम को पूर्व सांसद श्रीमती संगीता आजाद, सहकारी चीनी मिल के उपसभापति ऋषिकांत राय एवं पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर देशभूषण कंडारकर, उप जिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा, परियोजना निदेशक डीआरडीए सच्चिदानंद, उपायुक्त रोजगार डॉ. आराधना त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी अमरेंद्र कुमार, एसीएमओ डॉ. उमाशरण पांडेय आदि मौजूद रहे।
Hathras News: योजनाओं का बेहतर ढंग से किया जाए क्रियान्वयन: प्रभारी मंत्री
