Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जनगणना-2027 के प्रति जनसामान्य में जागरूकता एवं स्व-गणना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शनिवार को लछिरामपुर स्थित मंदिर परिसर के बाहर सफाईकर्मियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह एवं अरविंद कुमार यादव द्वारा डिजिटल जनगणना तथा स्व-गणना की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर सफाईकर्मियों के अध्यक्ष सीपी यादव ने व्हाट्सएप ग्रुप एवं अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए जनपद के समस्त सफाईकर्मियों को जनगणना-2027 के राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपील की कि सभी सफाईकर्मी अपने-अपने गांवों में आम जन को जनगणना के प्रति जागरूक करें तथा स्व-गणना की प्रक्रिया के बारे में जानकारी साझा करें। उन्होंने आह्वान किया कि सफाईकर्मी जनगणना कार्यालय एवं ग्रामीणों के बीच एक सक्रिय कड़ी के रूप में कार्य करें। जनगणना से संबंधित किसी भी प्रश्न अथवा शंका की स्थिति में नागरिकों को उचित जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग करें। जनगणना-2027 में जनसामान्य की सक्रिय सहभागिता एवं व्यापक जागरूकता अभियान के माध्यम से ‘हमारी जनगणना, हमारा विकास’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

विद्यार्थियों के बीच स्व-गणना जागरूकता

विद्यार्थियों को दी गई स्व-गणना की जानकारी

िेिेि

फोटो 16

आजमगढ़। जनगणना-2027 के अंतर्गत जनसामान्य में डिजिटल जनगणना एवं स्वगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को सीपीआरओ कंप्यूटर टेक इंस्टीट्यूट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह ने संस्थान के विद्यार्थियों को स्वगणना की ऑनलाइन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, जनगणना प्रश्नावली के सभी 40 प्रश्नों के बारे में सरल एवं व्यावहारिक ढंग से समझाया। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं स्व-गणना के प्रति जागरूक बनें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आस-पड़ोस के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦सफाईकर्मियों को डिजिटल जनगणना और स्व-गणना की जानकारी किसने दी?

मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह एवं अरविंद कुमार यादव ने जानकारी दी।

✦संस्थान के विद्यार्थियों को जनगणना प्रश्नावली के कितने प्रश्नों के बारे में समझाया गया?

विद्यार्थियों को जनगणना प्रश्नावली के सभी 40 प्रश्नों के बारे में समझाया गया।

✦विद्यार्थियों से किसे स्व-गणना के लिए प्रेरित करने की अपील की गई?

विद्यार्थियों से अपने परिवार, मित्रों एवं आस-पड़ोस के लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।



Source link