आजमगढ़. पारंपरिक खेती के साथ-साथ अगर किसान बागवानी में हाथ आजमाएं तो अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं. किसानों को इस ओर आकर्षित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संयुक्त रूप से एकीकृत बागवानी मिशन योजना चलाई जा रही है. लोकल 18 से आजमगढ़ मंडल में उद्यान विभाग के उपनिदेशक जयकरण सिंह बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए और ज्यादा से ज्यादा किसानों को बागवानी से जोड़ने के लिए इस योजना का संचालन किया जाता है ताकि फल, सब्जी और मसाले आदि की खेती की जा सके. योजना के तहत उद्यान विभाग की ओर से कई श्रेणियां में किसानों को लाभान्वित किया जाता है.

शिमला मिर्च से टमाटर तक

इस योजना के अंतर्गत किसानों को फलों के बाग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. मसाले की खेती को भी बढ़ावा दिया जाता है. इसमें मुख्य रूप से लहसुन और प्याज जैसी नकदी फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाता है. साग भाजी की खेती भी कराई जाती है. मुख्य रूप से शिमला मिर्च, शंकर टमाटर, शंकर पत्ता गोभी और शंकर फूलगोभी पर फोकस रहता है. खेती को आसान और आधुनिक बनाने के लिए किसानों को पावर स्प्रेयर 20 बीएचपी क्षमता के बागवानी ट्रैक्टर और 8 बीएचपी या उससे कम क्षमता के पावर टिलर भी उपलब्ध कराए जाते हैं. योजना के तहत किसानों को सरकार की ओर से इनकी लागत का 30 से 40% तक का अनुदान दिया जाता है.

Saharanpur News : 18 एकड़ में गन्ना उगाकर बना रहीं ऑर्गेनिक गुड़, कौन हैं सहारनपुर की शुभावरी?

ट्रेनिंग भी कराई जाती है

शंकर सब्जियों और मसाले की खेती पर 40% तक का अनुदान दिया जाता है. किसानों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए उद्यान विभाग की ओर से समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है. इसमें किसानों को वैज्ञानिक तरीके से औद्योगिक फसलों की खेती, कम लागत में अधिक उत्पादन पाने की तरीके और फसलों की बेहतर मार्केटिंग कर अधिकतम मुनाफा कमाने के गुण सिखाए जाते हैं. एकीकृत बागवानी मिशन योजना के लाभ लेने के लिए इच्छुक किसान विभाग से संपर्क कर सकते हैं.

विज्ञापन



Source link

अभी अभी की खबरें