{“_id”:”6b09d9a358452daaef0f58fe”,”slug”:”the-khelo-india-team-defeated-the-stadium-team-bahraich-news-c-98-1-slko1009-160910-2026-11-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bahraich News: खेलो इंडिया टीम ने स्टेडियम टीम को हराया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल का अभ्यास मैच खेलते खिलाड़ी। -संवाद
बहराइच। शहर के सिविल लाइंस स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को खेलो इंडिया टीम और स्टेडियम टीम के बीच अभ्यास फुटबॉल मैच खेला गया। इसमें खेलो इंडिया टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेडियम टीम को 4-2 से हरा दिया।
मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच गेंद पर कब्जा बनाने और गोल करने के लिए संघर्ष देखने को मिला। खेलो इंडिया टीम ने बेहतर तालमेल और रणनीति के दम पर चार गोल दागे। वहीं, स्टेडियम टीम ने भी कड़ा मुकाबला करते हुए दो गोल किए, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकी।
मैच का आयोजन फुटबॉल कोच राकेश पासवान के मार्गदर्शन में हुआ। युवराज ने रेफरी की भूमिका निभाई और नियमानुसार मैच संपन्न कराया। इस दौरान आयुष, शुभ, मयंक, प्रतीक, शिवा, सैफ अली, शौर्य और दिव्यांशु सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे। अभ्यास मैच का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास का अवसर देना और उनके खेल में सुधार करना रहा।
