Motorcyclist dies in road accident

फोटो-25-लौटन ।-फाइल फोटो

महराजगंज तराई। हरिहरगंज बाजार जाते समय कोडरी घाट के पास मोड़ पर बाइक और माल वाहक वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पटोहाकोट निवासी लौटन (36) गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण शुक्रवार सुबह करीब चार बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के समय उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। लौटन बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे बाइक से हरिहरगंज बाजार जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ गांव के ही अर्जुन प्रसाद भी सवार थे। कोडरी घाट पुल के पास मोड़ पर सामने से आ रहे माल वाहक वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लौटन के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उनके साथ बैठे अर्जुन प्रसाद भी घायल हो गए।


हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से मेमोरियल जिला अस्पताल बलरामपुर पहुंचाया। लौटन की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोंडा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं, घायल अर्जुन प्रसाद का इलाज कराया गया। मामले में मृतक के भाई जीतू ने मैजिक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

फोटो-25-लौटन ।-फाइल फोटो

फोटो-25-लौटन ।-फाइल फोटो



Source link

अभी अभी की खबरें