बहराइच। रानीपुर क्षेत्र के धर्मपुर गांव में शुक्रवार दोपहर विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।

गांव निवासी सुमन देवी (35) शुक्रवार दोपहर घरेलू काम के बाद कमरे में गई थीं। काफी देर तक बाहर न आने पर देवर लाल जी ने आवाज दी, जवाब न मिलने पर दरवाजा खोला तो सुमन का शव छल्ले से लटका मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रामगांव धोबियाहार निवासी जगदीश प्रसाद पाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी भतीजी सुमन की शादी वर्ष 2020 में धर्मपुर निवासी इंद्रजीत से हुई थी।

शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि शुक्रवार को पिटाई व गला दबाकर सुमन की हत्या के बाद शव लटकाया गया। थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।



Source link