Two friends died in barabanki: बहराइच में दो युवकों की नदी में डूबकर मौत हो गई है। इसमें से एक युवक अयोध्या से अपने दोस्त से मिलने आया था।

बाराबंकी में डूबने से मौत।
– फोटो : अमर उजाला।
Trending Videos
खबर वहीं जो सत्य हो©

{“_id”:”681f5d1218a0c70d130481e2″,”slug”:”bahraich-two-friends-who-went-to-take-bath-in-the-river-died-by-drowning-friend-had-come-to-meet-from-ayodhy-2025-05-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बहराइच: नदी में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत, अयोध्या से मिलने आया था दोस्त; मामले की जांच जारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बाराबंकी में डूबने से मौत।
– फोटो : अमर उजाला।
बहराइच जिले के ग्राम पंचायत पतरहिया के मजरा बोटनपुरवा निवासी राजू(26) पंजाब के जालंधर में रहकर नौकरी करता था। बीते दिनों वह गांव निवासी अपने दोस्त मनोज की शादी में शामिल होने गांव आया था। उसके साथ उसका दोस्त अयोध्या निवासी राहुल (25) भी आया था। शनिवार की शाम लगभग चार बजे राजू अपने दोस्त राहुल के साथ गांव के पास से गुजरी सरयू नदी में नहाने गया था।
नहाते समय दोनो दोस्त गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर शवों को बाहर निकाला। तहसीलदार अंबिका चौधरी ने बताया कि विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है। परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।