Abhishek from the Ashram Paddhati School selected for the National Childrens Science Congress

फोटो 27- प्रतियोगिता के बाद चयनित बाल वैज्ञानिक। स्रोत: विद्यालय

बांदा। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय हरदौली के कक्षा आठ के छात्र अभिषेक प्रजापति का राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए उप्र की टीम में चयन हुआ है। प्रदेशभर से चयनित 21 बाल वैज्ञानिकों में जगह बनाकर अभिषेक ने विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है।


27 से 29 नवंबर तक वाराणसी के एसएचईएटी पब्लिक स्कूल में 32वीं राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का आयोजन किया गया। एनसीईआरटी एवं भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट आमंत्रित किए गए थे।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 150 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए 21 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया, जिसमें अभिषेक प्रजापति ने भी स्थान हासिल किया।

समापन समारोह में आईआईटी (बीएचयू) के निदेशक समेत विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों ने अभिषेक को मेडल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

विद्यालय के गाइड शिक्षक एवं रसायन विज्ञान प्रवक्ता शिवजीत सिंह ने बताया कि विज्ञान के क्षेत्र में यह विद्यालय की 87वीं और राष्ट्रीय स्तर पर पांचवीं उपलब्धि है। अभिषेक जनवरी में चेन्नई में प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उसकी इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

फोटो 27- प्रतियोगिता के बाद चयनित बाल वैज्ञानिक। स्रोत: विद्यालय

फोटो 27- प्रतियोगिता के बाद चयनित बाल वैज्ञानिक। स्रोत: विद्यालय



Source link

अभी अभी की खबरें