बांदा। तुर्किये के अंताल्या में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी-31) में जिले के शिक्षाविद् डॉ. चंद्रशेखर द्विवेदी ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने उन्हें भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया था। सम्मेलन के दौरान उन्होंने जलवायु न्याय, पर्यावरण संरक्षण और विकासशील देशों के अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।

वर्तमान में झारखंड केंद्रीय विवि रांची में प्रोफेसर डॉ. द्विवेदी ने कोट डी आइवर के पवेलियन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सत्र में पैनलिस्ट के रूप में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जलवायु संकट के समाधान में औद्योगिक देशों की ऐतिहासिक जिम्मेदारी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

वैश्विक कार्बन बजट का न्यायसंगत उपयोग सुनिश्चित करने के साथ विकासशील देशों के विकास के अधिकारों की रक्षा जरूरी है। उन्होंने पेरिस समझौते के अनुच्छेद 9.1 के अनुरूप विकसित देशों से विकासशील देशों को पर्याप्त और सुलभ जलवायु वित्त उपलब्ध कराने तथा जलवायु अनुकूलन के लिए आर्थिक सहयोग बढ़ाने की पैरवी की।

डॉ. द्विवेदी पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से सदस्य (आरईसी) के रूप में भी संबद्ध हैं। उनका शोध कार्य जियोइन्फॉर्मेटिक्स, पर्यावरण प्रबंधन, भूमि पुनर्वास, जैव उपचार और पारिस्थितिकीय पुनर्स्थापन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित है।

उनकी इस उपलब्धि पर बांदा के बंगालीपुरा निवासी बड़े भाई अधिवक्ता अरविंद द्विवेदी, भतीजे शेखर शरण द्विवेदी, प्रवक्ता दिशा द्विवेदी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित सेठ भोलू और पद्मश्री उमाशंकर पांडेय ने खुशी जताई। उन्होंने इसे बुंदेलखंड के युवाओं और शोधार्थियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।

फोटो-12-संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधितव करते डॉ. चंद्रशेखर द्वि

फोटो-12-संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधितव करते डॉ. चंद्रशेखर द्वि



Source link

अभी अभी की खबरें