UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई हिस्सों में 25 और 26 सितंबर को बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 और 26 सितंबर को बहुत भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि 27 सितंबर को भी भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.

अयोध्या समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 25 सितंबर को अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, चित्रकूट, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है. अयोध्या में 25 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी गई है. 26 सितंबर को भी भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है.

कानपुर में भी बारिश का अलर्ट

कानपुर में भी 25 सितंबर को भारी बारिश, गरज-चमक और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. 26 सितंबर को भी गरज-चमक और तेज हवाओं का असर रह सकता है.

पूर्वांचल में ज्यादा असर की संभावना

पूर्वी यूपी में मौसम का असर अपेक्षाकृत ज्यादा रहने वाला है. IMD ने यहां 25 और 26 सितंबर के लिए बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. 27 सितंबर को भी भारी बारिश की संभावना है. इसके बाद 28 सितंबर से प्रदेश के दोनों मौसम उपखंडों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

बारिश के दौरान रहें सावधान

गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी जाती है. आकाशीय बिजली के दौरान पेड़, बिजली के खंभे और कमजोर ढांचों के नीचे खड़े होने से बचना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: गोंडा में चिकन नहीं बना तो हैवान बना पिता, 6 साल की मासूम बेटी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला



Source link

अभी अभी की खबरें