बांदा। पत्नी के मायके से न लौटने और पारिवारिक परेशानी के बीच मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी। घर में मौजूद उसके दो दिव्यांग भाई उसे आंखों के सामने मौत के मुंह में जाते देखते रह गए, लेकिन चाहकर भी बचा नहीं सके। एक भाई दृष्टिहीन है। दूसरा दोनों पैरों से दिव्यांग है।
मामला मरका थाना क्षेत्र के बैरफ गांव के बरगदहा डेरा का है। गंगाचरन (46) मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। पत्नी दो बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। वह पत्नी को मायके के बुला रहा था, लेकिन वह नहीं लौटी। इससे वह परेशान रहने लगा।
बृहस्पतिवार शाम उसने घर में छप्पर की बल्ली से चारपाई की रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। इस दौरान दोनों दिव्यांग भाई घर में मौजूद थे। आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। थाना अध्यक्ष सूबेदार बिंद ने बताया कि मजदूर के आत्महत्या करने की जानकारी मिली है।