चित्रकूट शहर के कलेक्ट्रेट रोड पर बुधवार को एक विशाल अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। यह अजगर सीआईसी इंटर कॉलेज के दूसरे गेट के पास नाले में दिखाई दिया था। अजगर करीब 10 से 15 फीट लंबा था। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का
.
मंगलवार देर शाम एक राहगीर ने सबसे पहले इस अजगर को देखा था। उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। अजगर को देखकर लोग उत्साहित और डरे हुए दोनों थे। कई लोग अजगर के बहुत करीब जाकर वीडियो बनाने लगे, जिससे किसी अनहोनी का डर बढ़ गया था।
टीम ने अजगर को जंगल में छोड़ा
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को अजगर से दूर हटाया और भीड़ को संभाला। इसके बाद वन विभाग को खबर दी गई। कर्वी क्षेत्र के रेंजर के साथ वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से अजगर को सावधानी से पकड़ा और उसे बोरी में सुरक्षित रखा।
रेस्क्यू टीम अजगर को जंगल में एक सुरक्षित जगह ले गई और उसे प्राकृतिक माहौल में छोड़ दिया। वन विभाग के डीएफओ प्रत्यूष कुमार कटियार ने बताया कि अजगर निकलने की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया था। टीम ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।
डीएफओ ने बताया कि पकड़ा गया अजगर वयस्क था और उसकी लंबाई करीब 10 से 15 फीट थी। यह इंडियन रॉक पाइथन प्रजाति का अजगर है, जो आमतौर पर जंगलों में मिलता है। आशंका है कि हाल ही में हुई लगातार बारिश और बाढ़ के कारण यह अपने प्राकृतिक घर से निकलकर आबादी वाले इलाके में आ गया था।
