महोबा के कनकुआ गांव में 68 वर्षीय असगर अली की हत्या के आरोप में उनके बेटे शाकिर अली और बहू सकीना बानो को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि असगर अली ने छह बीघा जमीन पौत्र गुलफाम के नाम कर दी थी, जिससे विवाद बढ़ा। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को

.

परिजनों के मुताबिक, सात अक्टूबर को शाकिर और सकीना बुजुर्ग को तहसील ले गए। उन्होंने बची जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाया। इनकार करने पर मारपीट की गई। आरोप है कि रात में उन्हें फिर परेशान किया गया, जिससे असगर अली की मौत हो गई।

बड़े बेटे रमजान की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने नौ अक्टूबर को शाकिर और सकीना को गिरफ्तार कर लिया। बांस का डंडा और दो गमछे भी बरामद हुए। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।



Source link