हमीरपुर के डामर गांव में रविवार रात करीब आठ बजे एक हादसा हुआ। हमीरपुर-कालपी हाईवे पार कर रहे 50 साल के रामकिशन को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में रामकिशन और बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए।
.

घायलों में डामर गांव के रामकिशन और डालेपुरवा, थाना कदौरा निवासी सुजीत पुत्र मुन्नालाल शामिल हैं। बाइक कुरारा की ओर से आ रही थी।

सूचना मिलने पर डायल 112 की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। कमांडर अरविंद कुमार और चालक अखिलेश ने तीनों घायलों को सीएचसी कुरारा पहुंचाया। वहां उनका इलाज चल रहा है।

