बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के बाहर तिराहे पर एक युवक का शव मिला है। युवक की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के निम्नीपार मोहल्ला निवासी दीपक कुमार (32) के रूप में हुई है। चचेरे भाई विवेक ने सोशल मीडिया में वायरल फोटो से शव की शिनाख्त की। परिजन ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज की मर्च्युरी में जाकर शव की पुष्टि की। दीपक स्मैक, गांजा और शराब के नशे का आदी था। वह मांगकर गुजारा करता था और कई महीने से बीमार चल रहा था। शहर कोतवाल प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।
