बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव में शनिवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते कल्लू उर्फ कल्याण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कल्याण खेत पर शौच के लिए गया था, तभी घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे निशाना बनाया। इस घटना में आरोपी पक्ष के जुगेंद्र नाम के एक व्यक्ति के हाथ में भी गोली लगी है।


मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते कल्लू की हत्या की है। सूचना मिलते ही सीओ नितिन कुमार और प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

मृतक के भाई धर्मपाल ने बताया कि उनकी गांव के कुछ लोगों से पुरानी दुश्मनी चल रही थी। चार दिन पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आरोपी पक्ष ने तहरीर दी थी। इस मामले में शुक्रवार को थाने में दोनों पक्षों के बीच फैसला होना था। धर्मपाल ने बताया कि कल्लू सुबह खेत में शौच के लिए गया था, तभी आरोपियों ने उस पर गोलियां बरसा दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें