बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र की घनी बस्ती कुतुबशाह की जियारत के पास सोमवार सुबह एक मकान की छत पर आग लग गई। घर की छत पर बने कबूतरों के दड़बे (कबूतरखाना) में जब भीषण आग फैली तो कई बेजुबान पक्षी (कबूतर) जलकर मर गए। आग से इलाके में अफरातफरी मच गई। हालांकि दमकल को सूचना देने की बजाय स्थानीय लोगों ने खुद ही आग पर काबू पा लिया। 


यह घटना सोमवार को जियारत के पास उवैश के मकान  में हुई। मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कबूतरों के दड़बे में अचानक आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और देखते ही देखते पूरे दड़बे को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। मकान मालिक व स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

यह भी पढ़ें- सड़क पर हंगामा: कार में पति के साथ थी युवती, पत्नी ने रोकने की कोशिश की तो उसे 100 मीटर घसीटा; देखें वीडियो

गली के अंदर बना है मकान 

हालांकि, तब तक दड़बे में मौजूद कई दर्जन कबूतरों की मौत हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।  बारादरी पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया है। चूंकि आग तंग गली के अंदर लगी थी तो स्थानीय लोगों ने दमकल स्टाफ को सूचना ही नहीं दी। एफएसओ संजीव कुमार ने बताया कि आग लगने के बारे में केंद्र पर कोई सूचना नहीं है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें