बरेली में वेबसाइट से दुल्हन खोजकर विवाह करने वाला युवक धोखाधड़ी का शिकार हो गया। विवाह के बाद पत्नी और उसके परिजन पचास लाख रुपये मांगने लगे और संपत्ति नाम करने का दबाव बनाने लगे। युवक की मां ने पुत्रवधू और उसके परिजनों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट कराई है।

पार्क सिटी निवासी मंजू अग्रवाल ने थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गुप्ता को बताया कि उनके बेटे अर्पित अग्रवाल ने एक साल पहले वैवाहिक वेबसाइट के जरिये वाराणसी निवासी कशिका गुप्ता से विवाह किया था। विवाह के बाद पुत्रवधू कशिका गुप्ता, उसकी मां अंजू गुप्ता, मामा कुलदीप और इनका साथी मनोज वर्मा पचास लाख रुपये और संपत्ति नाम करने का दबाव बनाने लगे। 

ये भी पढ़ें- UP News: पीलीभीत में नर्सिंग की छात्रा ने की आत्महत्या, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

विरोध करने पर दुष्कर्म और दहेज के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। जानकारी करने पर पता चला कि ये लोग पहले भी ऐसे धमकी देकर वसूली कर चुके हैं। कशिका और उसके परिवार की सच्चाई जानकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *