गौर। गौर-बभनान मार्ग पर कोठवा गांव के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चौकीदार देवनाथ मौर्य की मौत हो गई। तिनछवा बाबू गांव के निवासी देवनाथ मौर्य (36) गौर थाने में चौकीदार के पद पर तैनात थे। थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि सड़क हादसे में चौकीदार की मौत होने की सूचना मिली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 10 बजे देवनाथ बाइक से जा रहे थे। कोठवा गांव के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।



Source link