{“_id”:”6b074cc9db67065c630b498c”,”slug”:”skeleton-of-a-man-missing-for-48-days-found-in-bushes-along-a-riverbank-basti-news-c-207-1-bst1005-172707-2026-11-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Basti News: 48 दिन से लापता युवक का नदी किनारे झाड़ियों में मिला कंकाल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कुआनो नदी के पास मिले कंकाल की सूचना पर जुटी भीड़। संवाद
टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव से 48 दिन पहले लापता 24 वर्षीय रोहित का कंकाल बुधवार भोर में कुआनो नदी के चौरा घाट के पास झाड़ियों में मिला। मछली पकड़ रहे मछुआरों ने कंकाल देखकर पुलिस को सूचना दी। एसओ अतुल अंजन ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच की। छोटे भाई राहुल ने कपड़ों के आधार पर कंकाल की पहचान की। एसओ अतुल अंजन ने बताया कि छोटे भाई ने कपड़ों के आधार पर पहचान की है। कंकाल की पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी।
परिजनों के अनुसार, रोहित आठ अक्तूबर को दोपहर में बिना बताए घर से निकला था। देर शाम तक नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद गौर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बुधवार को उसका कंकाल पुल से करीब 800 मीटर दूर नदी किनारे झाड़ियों में मिला। रोहित तीन बहनों और एक छोटे भाई में सबसे बड़ा था। वह प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। कुछ दिन पहले ही गांव आया था।
पिता भगवानदीन ने बताया कि लापता होने से पहले वह किसी बात को लेकर बेचैन रहता था। उसी दौरान एक युवक का फोन भी आया था। उसके बाद वह घर से चला गया था। बेटे का कंकाल मिलने की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
