परसामलिक। नौतनवा ब्लॉक के रेहरा टोला महुलानी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र भवन का कायाकल्प कराने के लिए करीब तीन साल पहले छत तुड़वाया गया था। विभागीय लापरवाही के कारण केंद्र भवन क्षतिग्रस्त हाल में पड़ा है। आंगनबाड़ी भवन नहीं होने से छोटे बच्चों के शिक्षण कार्य में दिक्कत हो़ रही है।
गांव में शासन की ओर से लगभग 20 साल पहले आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कार्य कराया गया था। आंगनबाड़ी भवन के जर्जर होने पर कायाकल्प करने के नाम पर इसकी छत तुड़वाई गई थी। इस संबंध में नौतनवा के बीडीओ राजकुमार ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र भवन की मौके पर जांच पड़ताल कर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
