अभिभावक की शिकायत पर जांच करने पहुंचे बीईओ, मामला सुलझाया
इकदिल। कस्बा स्थित एक कंपोजिट विद्यालय में अभिभावक की शिकायत पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर बीईओ ने विद्यालय पहुंचकर जांच की। शिकायत में बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार किए जाने सहित अन्य आरोप लगाए गए थे। बीईओ वीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को विद्यालय पहुंचकर अभिभावक, शिक्षकों व विद्यालय प्रशासन से बातचीत की। विभागीय जांच में मामला बच्चों की पढ़ाई को लेकर अभिभावक और शिक्षकों के बीच हुए विवाद का पाया गया। जांच के दौरान दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई गई, जिसके बाद विवाद का समाधान हो गया। बीईओ बताया कि दोनों बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आकर पढ़ाई कर रहे हैं। विभागीय जांच में शिकायत में लगाए गए आरोपों के संबंध में आवश्यक परीक्षण किया गया, जिसमें मामला पढ़ाई को लेकर हुए विवाद से संबंधित पाया गया।
