Giving a boost to the sport, FIFAs football will reach 127 schools

जवाहर नवोदय विद्यालय में स्कूल के प्रबंधक को फुटबाल देते जिपं अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी। स्रोत

ज्ञानपुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में यूनेस्को और फीफा की संयुक्त वैश्विक पहल ‘फुटबॉल फॉर स्कूल प्रोग्राम’ के तहत बृहस्पतिवार को फुटबॉल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 127 चयनित विद्यालयों तक कुल 662 फीफा फुटबॉल पहुंचाने की योजना को गति मिली। आमंत्रित 37 विद्यालयों को 244 फुटबॉल वितरित किया गया जबकि शेष को जल्द ही दिया जाएगा।


यह अभियान फुटबॉल को स्कूली शिक्षा से जोड़कर बच्चों में जीवन कौशल विकसित करने, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सुधारने और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। भारत में इसे भारतीय फुटबॉल महासंघ एवं शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त प्रयासों से आगे बढ़ाया जा रहा है।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने बताया कि अभियान के तहत देश के 33 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के डेढ़ लाख से अधिक विद्यालयों में 9.8 लाख फीफा फुटबॉल वितरित किए जा रहे हैं, जिससे करीब ढाई करोड़ विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। इससे बच्चों की शिक्षा के साथ खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और उनका शारीरिक, मानसिक एवं संवेगात्मक विकास होगा। प्राचार्य डॉ. इकरामुद्दीन सिद्धिकी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इस अभियान को बच्चों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर एसडी मिश्रा, राजेश त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, बिंदु मौर्य, होसिला सिंह, अरुण कुमार सिंह, वैजयंती तिवारी आदि रहीं।



Source link

अभी अभी की खबरें