वहिदानगर। कोइरौना थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव निवासी युवक की मिर्जापुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बुधवार को वह गांव से बरात में शामिल होने के लिए मिर्जापुर के खमरिया गांव जा रहा था।


जिगना थाना क्षेत्र के गैपुरा बाजार के पास उनकी बाइक डिवाइडर पर चढ़ गई। जिससे बाइक में पीछे बैठा युवक 40 फीट नीचे खाई में चला गया। कोईरौना के चैनपट्टी गांव निवासी रमाशंकर यादव ने बताया कि उनका बेटा अंशुल यादव बुधवार को बरात में शामिल होने के लिए एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक से निकला था। दोनों मिर्जापुर जनपद के खमरिया गांव जा रहे थे। वह बाइक पर पीछे बैठा था। जिगना थाना क्षेत्र के गैपुरा बाजार के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें पीछे बैठा अंशुल बाइक से छिटककर नीचे 40 फीट खाई में चला गया और उसकी मौत हो गई। मिर्जापुर जनपद में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार को जैसे ही अंशुल का शव गांव पहुंचा। पत्नी फोटो देवी पति का शव देखकर बदहवास हो गई। अंशुल अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी और दो वर्ष के मासूम बेटे को छोड़ गया है।



Source link