Bhole Baba hiding in Bichhwa Ashram in Mainpuri His followers roaming around with sickles and chasing people a

आश्रम में छिपा भोले बाबा, बाहर दरांती लेकर घूम रहे अनुयायी
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को सत्संग के समापन पर भगदड़ मच गई। इसमें 121 लोगों की जान चली गई। डेढ़ सैकड़ा से अधिक लोग घायल हो गए। नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा यहां से निकलकर मैनपुरी के बिछवां स्थित आश्रम पहुंच गया। जानकारी मिली तो पुलिस ने घेरा डाल दिया। 

बिछवां के आश्रम में बाबा साकार विश्व हरि छिपकर बैठा है। बाहर पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी भी जमा हैं। कोई भी आश्रम से बाहर नहीं निकला। बुधवार शाम करीब 7 बजे छह-सात लोग आश्रम से बाहर निकले। इनमें से दो के हाथ में दरांती थी। उन्होंने मैदान में बने चबूतरे पर बैठे मीडियाकर्मियों को भगा दिया। 

कहा कि यहां हमारे भगवान साकार विश्व हरि बैठते हैं। इसके बाद उन्होंने पानी से चबूतरा साफ किया। जब उनसे पूछा गया कि वे किसे भगवान मानते हैं तो उन्होंने साफ कहा कि साकार विश्व हरि ही उनके लिए भगवान हैं। इसके बाद वे आश्रम में वापस लौट गए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।



Source link