जेडीए ने व्यावसायिक और आवासीय 19 प्लॉटों की निकाली थी ऑनलाइन बोली

Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण का प्लाॅट खरीदने के लिए लोगों में होड़ मची रही। स्थिति ये रही कि पीताम्बरा नगर कॉलोनी में 435 स्क्वॉयर फीट के प्लॉट की आधार मूल्य से ढाई गुना तक बोली लगी। विभिन्न कॉलोनियों में अधिकतर प्लॉटों की डेढ़ से ढाई गुना तक बोली पहुंच गई।

जेडीए ने नौ सितंबर को सारंध्रा नगर, बेतवा विहार, वीरांगना नगर और पीतांबरा नगर आवासीय योजना में अलग-अलग क्षेत्रफल के 19 भूखंडों की नीलामी निकाली थी। इसमें चार व्यावसायिक भूखंड थे। आठ अक्तूबर की शाम चार बजे तक ऑनलाइन बोली लगाने की समय सीमा थी। कुछ घंटों के लिए झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा बोली की समय सीमा भी बढ़ाई गई। बताया गया कि पीताम्बरा नगर में 435 स्क्वॉयर फीट की बोली 5.70 लाख से शुरू हुई थी, जो कि 15.65 लाख पर समाप्त हुई। वहीं, 11.06 लाख से शुरू हुई 850 वर्ग मीटर प्लॉट की बोली 24.41 लाख तक पहुंची। 22.68 लाख से शुरू हुई 1743 वर्ग फीट के प्लॉट की बोली 44.18 लाख पर समाप्त हुई। इसी तरह, बेतवा विहार कॉलोनी, सारंध्रा नगर और वीरांगना नगर में भी आधार मूल्य से डेढ़ से दोगुनी दरों पर लोगों ने ऑनलाइन बोली लगाकर भूखंड खरीदे।

वर्जन..

मंगलवार को ऑनलाइन बोली संपन्न हुई है। कुछ भूखंडों की बोली आधार मूल्य से डेढ़ से ढाई गुना तक पहुंची है। – आलोक यादव, उपाध्यक्ष, जेडीए



Source link