Bijnor News: जिले में हृदय रोग से पीड़ित मरीजों के लिए शासन ने जिले के चार सरकारी अस्पतालों में टेनेक्टेप्लाज इंजेक्शन नि:शुल्क लगाए जाने का प्रबंध कर दिया है। निजी अस्पतालों में हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को तत्काल स्वास्थ्य लाभ देने के लिए लगाए जाने वाला यह इंजेक्शन ब्रांड के अनुसार 20 हजार से 50 हजार रुपये तक का लगता है। पिछले वर्ष प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों में यह इंजेक्शन निशुल्क रूप से लगाने की घोषणा की थी। इसको लेकर जिले में भी उम्मीदें जगी थी। एनसीडी के कार्यक्रम प्रबंधक डा. समीर भटनागर ने बताया कि टेनेक्टेप्लाज इंजेक्शन जिला अस्पताल के अलावा धामपुर के 100 बेडेड ट्रॉमा सेंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर नजीबाबाद में उपलब्ध कराया जा चुका है।
चार अस्पतालों में नि:शुल्क टेनेक्टेप्लाज
इससे हृदयघात के मरीजों को काफी फायदा पहुंचेगा, क्योंकि निजी अस्पतालों में यह इंजेक्शन अलग अलग ब्रांड के अनुसार 20 से 50 हजार रुपये में लगाया जाता है। जिले में इन चारों अस्पतालों में ये इंजेक्शन निशुल्क लगाया जाएगा। सीएमओ डा. कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने के बाद शुरुआती ‘गोल्डन आवर’ में मरीज को टेनेक्टेप्लाज देने से उसके बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
इंजेक्शन देने की प्रक्रिया
ऐसे लगेगा टेनेक्टेप्लाज इंजेक्शन
एनएचएम के नोडल अफसर डिप्टी सीएमओ डा. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मरीज को इंजेक्शन लगाने के पहले प्रशिक्षित चिकित्सक और फार्मासिस्ट मरीज का ईसीजी करके व्हाट्सग्रुप पर एलएलआरएम मेरठ के विशेषज्ञ चिकित्सक को भेजेंगे। इसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सक के निर्देश पर उन्हें टेनेक्टेप्लाज का इंजेक्शन लगेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦जिले के किन अस्पतालों में टेनेक्टेप्लाज इंजेक्शन उपलब्ध कराया गया है?
यह जिला अस्पताल, धामपुर के 100 बेडेड ट्रॉमा सेंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर नजीबाबाद में उपलब्ध कराया गया है।
✦दिल का दौरा पड़ने के बाद शुरुआती ‘गोल्डन आवर’ में टेनेक्टेप्लाज देने से क्या फायदा होता है?
सीएमओ के अनुसार, शुरुआती ‘गोल्डन आवर’ में टेनेक्टेप्लाज देने से मरीज के बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
✦मरीज को टेनेक्टेप्लाज इंजेक्शन देने से पहले क्या प्रक्रिया अपनाई जाएगी?
प्रशिक्षित चिकित्सक और फार्मासिस्ट मरीज का ईसीजी करके व्हाट्सग्रुप पर एलएलआरएम मेरठ के विशेषज्ञ चिकित्सक को भेजेंगे। विशेषज्ञ चिकित्सक के निर्देश पर इंजेक्शन लगाया जाएगा।
