Bijnor News: नगर पालिका परिषद बिजनौर की बोर्ड बैठक बुधवार को पालिकाध्यक्ष इन्दिरा सिंह की अध्यक्षता तथा अधिशासी अधिकारी रामपाल के संचालन में ‘भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार’ में संपन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष के अतिरिक्त 32 सभासदों ने हिस्सा लिया और जनहित व शहर के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। बोर्ड बैठक में कुल 109 निर्माण कार्यों, 25 हाईमास्ट टॉवर, 100 नग 90 वॉट एलईडी लाइट्स, नवीन कान्हा गोशाला के निर्माण तथा पालिका की ओर से बिजनौर महोत्सव आयोजित कराए जाने के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया गया। इसके साथ ही ठंड के प्रकोप से आमजन को बचाने के लिए अस्थायी शेल्टर होम बनाने और नगर के मुख्य चौराहों आदि पर अलाव जलवाने के प्रस्तावों को भी स्वीकृति मिली।
चौराहों और मार्गों के नामकरण के प्रस्ताव
चौराहों और मार्गों के नामकरण को लेकर मौखिक प्रस्ताव
बैठक के दौरान सभासदों ने नामकरण से जुड़े मौखिक प्रस्ताव भी रखे। वार्ड संख्या-18 के सभासद दीपक गर्ग ने आईटीआई के निकट नगीना रोड चौक को भगवान विश्वकर्मा चौक घोषित करने तथा किसी एक स्थान पर अग्रसेन द्वार बनाने का मौखिक प्रस्ताव दिया। नामित सदस्य सुरेन्द्र सिंह ने नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग को ‘सरदार भगत सिंह रोड’ के नाम से घोषित करने तथा कृष्णा कॉलेज के तिराहे पर सरदार भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने का मौखिक प्रस्ताव रखा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦बोर्ड बैठक में कौन-कौन से प्रमुख प्रस्ताव मंजूर किए गए?
109 निर्माण कार्यों, 25 हाईमास्ट टॉवर, 100 नग 90 वॉट एलईडी लाइट्स, नवीन कान्हा गोशाला के निर्माण और बिजनौर महोत्सव आयोजित कराने के प्रस्ताव मंजूर किए गए।
✦ठंड से बचाव के लिए बैठक में क्या प्रस्ताव स्वीकृत हुए?
आमजन के लिए अस्थायी शेल्टर होम बनाने और नगर के मुख्य चौराहों आदि पर अलाव जलवाने के प्रस्ताव स्वीकृत हुए।
✦नगीना रोड चौक के नामकरण का क्या मौखिक प्रस्ताव रखा गया?
वार्ड संख्या-18 के सभासद दीपक गर्ग ने आईटीआई के निकट नगीना रोड चौक को भगवान विश्वकर्मा चौक घोषित करने का मौखिक प्रस्ताव दिया।
