
{“_id”:”69e7c54097384be9b00e6f24″,”slug”:”bike-rider-hits-woman-both-injured-etawah-news-c-216-1-etw1005-141489-2026-04-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दोनों घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

ताखा। एरवाकटरा मार्ग पर नगला लछी गांव के सामने सोमवार रात एक सड़क हादसे में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। नगला लछी गांव निवासी रेनू देवी सड़क पार कर ऊसराहार दवा लेने जा रही थीं तभी ऊसराहार की ओर से आ रहे बाइक सवार शिवप्रताप निवासी महुआ नगरिया ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेनू देवी और शिव प्रताप दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष ऊसराहार बलराज सिंह भाटी ने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।