संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Mon, 28 Oct 2024 01:07 AM IST

Bike riding youth dies in collision with truck, one serious



श्रावस्ती। मल्हीपुर बहराइच मुख्य मार्ग पर बरुहा के निकट रविवार को ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि साथ में मौजूद एक अन्य युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मकुनी भैसहिया निवासी इबरार (35) रविवार को बाइक से बदला चौराहा जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ गांव के ही कलाम खान (30) पुत्र जलील भी थे। दोनों ही बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। जैसे ही वे जमुनहा बहराइच मुख्य मार्ग स्थित बरुहा गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में पीछे बैठे कलाम खान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इबरार को हल्की चोटें आईं।

घटना के बाद चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर जयहरि मिश्रा का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *