BJP councilor and booth president were treated rudely for protesting against abuse.



आगरा। शहीद नगर स्थित भगत सिंह पार्क के बाहर भाजपा पार्षद और बूथ अध्यक्ष से युवकों ने अभद्रता कर दी। पार्षद दीपक वर्मा ने बताया कि 24 मई की शाम कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद वे महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अंजू शर्मा और अन्य पदाधिकारियों के साथ पार्क के बाहर खड़े थे। तभी एक्टिवा सवार 4-5 युवक पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। टोकने पर आरोपियों ने कहा कि पुलिस भी कुछ नहीं कर पाएगी। आरोप है कि युवकों ने मोबाइल छीनने की कोशिश की और मारपीट के इरादे से दौड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर सभी को बचाया। अभद्रता करने वालों में शिवा, जुबैर समेत पांच लोग थे। थाना प्रभारी सदर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *