गोमती बीते कई दिनों से उफान पर है। फैजुल्लागंज समेत कई इलाकों में घरों की दहलीज तक पानी पहुंच चुका है। बढ़ते जलस्तर के बीच नदी का पानी गोमतीनगर में लामार्टिनियर कॉलेज के पीछे निर्माणाधीन फ्लाईओवर की करीब 30 करोड़ रुपये की निर्माण सामग्री बहा ले गया है। पानी इतनी तेजी से बढ़ा कि काम करवा रहे अधिकारी और कर्मचारी स्टोर से कागज तक नहीं समेट सके।

लामार्टिनियर कॉलेज के पीछे एलडीए जी-2 फ्लाईओवर का निर्माण करवा रहा है। कार्यदायी कंपनी एनसीसी के स्टोर मैनेजर मंतोष श्रीवास्तव ने बताया कि तीन दिन से गोमती का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। इस बीच उम्मीद थी कि बारिश थमने से पानी भी उतरेगा। हालांकि, शुक्रवार दोपहर बाद अचानक पानी बढ़ा और स्टोर व अन्य अस्थायी कमरों में घुस गया। सामान निकालने तक का मौका नहीं मिल सका। इससे करीब 30 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

मंतोष श्रीवास्तव ने बताया कि करीब 10 करोड़ रुपये की शटरिंग, पांच हजार लीटर डीजल, 12 ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑयल-लुब्रिकेंट के 20 ड्रम, राशन, गैस सिलिंडर, सरिया व अन्य सामग्री पानी के साथ बह गई। इसके अलावा पांच जेनरेटर व एक डीजल टैंकर पानी में डूब गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *