उर्विजा दीक्षित को BJP जिलाध्यक्ष नियुक्त जालौन

जिला संवाददाता जालौन पर्वत सिंह बादल ✍️

(उरईजालौन) उरई; जालौन के इतिहास में किसी भी दल नहीं बनाया महिला को पार्टी का जिलाध्यक्ष जालौन के इतिहास में पहली बार किसी सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा आज हाई कमान ने मैन बाडी की कमान महिला को सौप कर उर्विजा दीक्षित को भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष नियुक्त कर भरोसा जताया है।बताते चले कि नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित इससे पहले बहुजन समाज पार्टी में रही इसके बाद उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की सत्ता आने के बाद भारतीय जनता पार्टी में आ गयी और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और शासन की योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने में लोगों की मदद की।यहीं कारण है कि महिला नेत्री उर्विजा दीक्षित के कार्य से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेशीय नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौप कर उनको जालौन के इतिहास में कद बढ़ाने काम कर दिखाया है।उर्विजा दीक्षित को भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष की कमान मिलने की खबर लगते ही भारतीय जनता पार्टी जालौन कार्यकर्ता में और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखा जाने लगा है

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें