संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Thu, 08 Aug 2024 03:35 AM IST

BJP will deliver national flag door to door

Trending Videos



कासगंज। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी हाईकमान के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान समेत अन्य कार्यक्रम कराए जाएंगे। बुधवार को जिला कार्यालय पर हुई बैठक में इन कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने बताया कि 11 से 13 अगस्त तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में होगा। 12 से 14 अगस्त तक महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों के आसपास स्वच्छता कार्यक्रम होगा। 13 से 15 अगस्त तक महापुरुषों एवं भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा। 13, 14 व 15 अगस्त को प्रत्येक कार्यकर्ता डोर टू डोर संपर्क कर प्रत्येक घर एवं व्यावसायिक केंद्रों पर हर घर तिरंगा फहराने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष कौशल साहू बनाए गए। 14 अगस्त को पार्टी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाएगी।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें