आगरा के शमसाबाद में 20 वर्षीय गोविंदा की मौत से परिवार सदमे में है। मां का आरोप है कि परिवार की एक महिला द्वारा उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। पुलिस इस प्रकरण में जांच कर रही है।  

 


Blackmailing: lady of family lured him into love trap then forced her to do this Govinda committed suicide

आत्महत्या।
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


आगरा के शमसाबाद के  नयावास रोड गांव में ब्लैकमेल करने पर गोविंदा (20) ने छत पर बने बरामदे के हुक में फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मां को सुबह तब हुई जब वह जगाने पहुंचीं। उधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन भी किया।

Trending Videos

नयावास रोड निवासी गोविंदा (20) का शव शनिवार सुबह फंदे से लटका मिला। मां ने परिवार की ही एक महिला पर प्रेमजाल में फंसा लेने और पति के साथ मिलकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। कहा कि पांच लाख रुपयों की मांग करने से बेटा परेशान था। उसे बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसी से परेशान होकर बेटे ने आत्महत्या कर ली।

पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव घर पहुंचा, परिजन पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए शव लेकर चौराहे पर आ गए। सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक जाम रहा। पुलिस ने घटना की जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें