उरई। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 के लिए जिले में 22 सितंबर से आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी समीर की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें निर्वाचन आयोग के निर्देशों और आचार संहिता के प्रावधानों की जानकारी दी गई, ताकि सभी दल नियमों का पालन करें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को प्रलोभन, भय या दबाव में प्रभावित करना स्वीकार्य नहीं होगा। बैठक में इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन के लिए 33 मतदेय स्थल चुने गए। निर्वाचन को लेकर जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है। जिलाधिकारी ने समिति को इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट, सोशल मीडिया और इंटरनेट पर निर्वाचन संबंधी सामग्री की निगरानी के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शत्रुघ्न पाठक, उप जिलाधिकारी न्यायिक कालपी संजय कुमार और अपर जिला सूचना अधिकारी पंकज कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।


निर्वाचन को लेकर जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है। जिलाधिकारी ने समिति को इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट, सोशल मीडिया और इंटरनेट पर निर्वाचन संबंधी सामग्री की निगरानी के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शत्रुघ्न पाठक, उप जिलाधिकारी न्यायिक कालपी संजय कुमार और अपर जिला सूचना अधिकारी पंकज कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *