Bought goods online... got fake ones, sent lakhs of rupees to mother's account


loader



Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। नवाबाद क्षेत्र में रहने वाले 12 और 16 साल के दो किशोरों ने नामी ई-कामर्स कंपनियों को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। उन्होंने ऑनलाइन सामान मंगाया, फिर नकली सामान को पैक कर कूरियर कंपनी को वापस कर दिया। मां के खाते में रिफंड मंगाया। इस तरह कई बार किया।

नकली सामान वापस आने पर ई-कामर्स कंपनियों ने कूरियर कंपनी पर जुर्माना लगाया। कूरियर कंपनी ने इन्हें ट्रैक किया और पकड़कर पुलिस के हवाले किया। दोनों ने बताया कि उन्होंने फर्जीवाड़ा करना ऑनलाइन वीडियो से सीखा।पुलिस के अनुसार थाना नवाबाद क्षेत्र के जेल चौराहे के पास रहने वाले 16 वर्षीय किशोर के पिता पेंटिंग करते हैं। किशोर अपने पड़ोस में रहने वाले 12 साल के बालक के साथ मिलकर ई-कामर्स कंपनियों को चपत लगा रहा था। कूरियर कंपनी के मैनेजर ने पुलिस को बताया कि दोनों ई-कामर्स कंपनियों से सामान मंगवाने के बाद बॉक्स में नकली सामान रखकर वापस कर देते थे। किसी को शक न हो इसलिए सामान लौटने 12 साल का बालक जाता था। कंपनी के पास सामान पहुंचने पर नकली होने का पता चलता था। कंपनियां उन पर जुर्माना लगा देती थीं। उन्होंने सामान मंगवाने वालों को ट्रैक किया तो दोनों किशोरों का पता लगा। नवाबाद पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।र



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें