
{“_id”:”69ee7f1946bcedebe309ca6d”,”slug”:”broke-into-house-vandalized-property-and-injured-victim-in-assault-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-784329-2026-04-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट कर किया घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बबीना। बबीना थाना के तिवरयाना मोहल्ला निवासी अमित रायकवार ने घर में घुसकर मारपीट एवं तोड़फोड़ करने के आरोप में प्रभाकर नरवारे, सचिन नरवारे, नकुल नरवारे सहित अज्ञात ने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अमित ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके घर में जबरन घुस आए। आरोपियों ने उसकी मां पर डंडे से हमला किया। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घर में तोड़फोड़ करते हुए फ्रिज आदि तोड़ दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो