अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा

Updated Thu, 22 Aug 2024 11:33 AM IST

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा स्थित निजी अस्पताल में दुष्कर्म पीड़िता नर्स की हालत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां से पीड़िता को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दरिंदगी का यह  मामला पुलिस मुख्यालय पहुंच गया है। डीजीपी ने इस मामले की पूरी रिपोर्ट तलब की है। 


Brutality with nurse in Moradabad: Police headquarters sought report, victim's condition deteriorated

ठाकुरद्वारा स्थित एबीएम अस्पताल।
– फोटो : संवाद

Trending Videos



विस्तार


ठाकुरद्वारा की दुष्कर्म पीड़िता नर्स की हालत अचानक   फिर से बिगड़ गई। उसे नगर के सरकारी अस्पताल में  बृहस्पतिवार सुबह भर्ती कराया गया। इससे पहले तबीयत खराब होने पर पीड़िता को बुधवार रात काशीपुर के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टर ने उसे भर्ती करने से इनकार करते हुए दवाई देकर घर भेज दिया था।

Trending Videos

सुबह फिर से उसकी हालत बिगड़ गई। इससे परिजन आनन फानन में उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ठाकुरद्वारा के चर्चित नर्स दुष्कर्म मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है।

डीजीपी कार्यालय से रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस अफसरों ने अब तक कार्रवाई और विवेचना के बारे में रिपोर्ट बनाकर भेज दी है। अब विवेचना एसपी देहात संदीप कुमार मीना की निगरानी में की जा रही है। वह रोज इस केस की समीक्षा कर करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें