dilapidated wires of high tension line hanging on the roofs

Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

जाखलौन/ललितपुर। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम पंचायत भारौन में हाईटेंशन लाइन के तार छतों पर झूल रहे हैं। कभी भी इनके टूटकर गिरने से दुर्घटना की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।

ग्राम भारौन में कुछ साल पहले हाई वोल्टेज डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (एचबीडीएस) के अंतर्गत विद्युतीकरण किया गया था। गलियों से हाईटेंशन लाइन निकाली गई है। खंभा पर ही दस किलोवाट का ट्रांसफार्मर रखकर कनेक्शन दिए गए हैं। अब हाइटेंशन लाइन के तार जर्जर हालत में हैं। मरम्मत के अभाव में तार झूल रहे हैं। कई स्थानों पर अधिक नीचे आ गए हैं। करंट लगने के डर से बिजली गुल होने पर भी लोग गर्मियों में कमरों में ही बने रहते हैं। लोग अपने छतों पर जाने से भी डर रहे हैं। यही नहीं लोग अपने कपड़े तक सुखाने के लिए नहीं डाल पा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *