{“_id”:”6b034e5f78352e3e7f082844″,”slug”:”fire-reduces-the-household-belongings-of-two-brothers-to-ashes-loss-estimated-at-two-lakh-badaun-news-c-123-1-bdn1038-178288-2026-11-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Budaun News: आग से दो भाइयों के घर की गृहस्थी राख, दो लाख की क्षति”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बदायूं के कदम नगला में लगी आग के बाद उठती लपटें। स्रोत ग्रामीण
उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव कदम नगला में रविवार रात करीब नौ बजे अचानक आग लगने से दो भाइयों, श्याम सिंह और मनोज कुमार की गृहस्थी का सामान, नकदी और जेवर जल गए। दोनों परिवारों को करीब दो लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
रविवार रात दोनों भाइयों के घरों में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घरों से उठती लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दी गई, अन्यथा आसपास के दूसरे घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। हादसे में दोनों परिवारों की गृहस्थी का सामान जलने से उनके सामने संकट खड़ा हो गया है।
