Hockey players engaged in practice for a better performance in the competition

बदायूं के स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास करते ​खिलाड़ी। संवाद

बदायूं। आने वाली हॉकी प्रतियोगिताओं को लेकर जिले के हॉकी खिलाड़ियों ने अभ्यास तेज कर दिया है। शाम को स्पोर्ट्स स्टेडियम पर खिलाड़ी पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। कोच की देखरेख में खिलाड़ी फिटनेस, ड्रिब्लिंग, पासिंग, शूटिंग और पेनल्टी कॉर्नर का गहन अभ्यास कर रहे हैं।


जिला क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया ने बताया आने वाले दिनों में खेल विभाग की ओर से खेल प्रतियोगिताओं के लिए तारीख घोषित कर दी जाएगी। इससे खिलाड़ी अपने किए हुए अपने किए हुए अभ्यास का प्रदर्शन कर सकेंगे। शाम के सत्र में टीम कॉम्बिनेशन, अटैक-डिफेंस की रणनीति और मैच प्रैक्टिस पर जोर दिया जा रहा है।

कोच सैय्यद आबिद अली ने बताया कि टीम में कई युवा खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें तकनीक के साथ-साथ मानसिक मजबूती पर भी काम कराया जा रहा है। मैच के दबाव में सही निर्णय लेना, टीम वर्क और अनुशासन ही जीत की कुंजी है, इसलिए इन पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बताया कि जूनियर और सीनियर खिलाड़ी एक साथ अभ्यास कर रहे हैं, जिससे जूनियर खिलाड़ियों को अनुभव मिल रहा है और सीनियर खिलाड़ियों में भी प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। बताया कि पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ खिलाड़ियों पर अलग से मेहनत की जा रही है, क्योंकि बड़े मुकाबलों में यही मौके हार-जीत तय करते हैं।



Source link

अभी अभी की खबरें